Sidhi News: सीधी के अमिलिया बाजार में सड़क का गड्ढा बना हादसों की वजह, एक ही दिन में 3 लोग घायल

Sidhi News: सीधी के अमिलिया बाजार में सड़क का गड्ढा बना हादसों की वजह, एक ही दिन में 3 लोग घायल

Sidhi News: सीधी के अमिलिया बाजार में सड़क का गड्ढा बना हादसों की वजह, एक ही दिन में 3 लोग घायल

Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया बाजार में सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है. बारिश और जाम नालियों के कारण गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. सोमवार सुबह करीब 7 बजे इसी गड्ढे में फंसकर तीन लोग घायल हो गए.

बारिश और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य बीजीआर कंपनी को सौंपा गया था. पिछले करीब एक महीने से सड़क के दोनों ओर की नालियां जाम पड़ी हैं. पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है, जिससे बीच सड़क का गड्ढा और अधिक गहरा होता जा रहा है.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

24 से ज्यादा लोग हो चुके हैं दुर्घटना का शिकार

स्थानीय निवासी और एडवोकेट रमेश जायसवाल का कहना है कि इस गड्ढे की वजह से अब तक 24 से अधिक लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. इसके बावजूद न तो निर्माण एजेंसी ने मरम्मत का काम कराया और न ही प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान निकाला. उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रविवार को भी स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को इस समस्या की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सोमवार सुबह फिर तीन लोगों के घायल होने के बाद एसडीएम राकेश शुक्ला को दोबारा पूरे मामले से अवगत कराया गया. उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक गड्ढे की मरम्मत और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी.

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. नागरिकों ने मांग की है कि सड़क के गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जाम नालियों की सफाई की जाए, और निर्माण एजेंसी की भूमिका की जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, फिलहाल, प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया है, लेकिन क्षेत्र के लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें