Sidhi News: सीधी में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिहावल जनपद के अमिलिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हिनौती में सवारियों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर ऑटो के ऊपर चढ़ गया, जिससे चालक समेत सात लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे ऑटो से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो घायलों की हालत गंभीर
घायलों में बमुरी निवासी ममता पटेल का बायां पैर टूट गया, जबकि ऑटो चालक कन्हैया द्विवेदी को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया है, हादसे में लिलवार निवासी श्यामकली कोल, बमुरी निवासी बुट्टन कोल, बूटी कोल, राजकुमारी कोल और बिठौली निवासी अनीता कुशवाहा भी घायल हुई हैं. इन सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में जारी है.
स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका, अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: मऊगंज में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई, करोड़ों का सामान जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
