CG News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

CG News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

CG News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

CG News: राजधानी रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान उनके राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती  पर उन्हें किया नमन - News Life

राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित किया. उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के सिद्धांत और सोच देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए विकसित और सशक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रहे जनप्रतिनिधि मौजूद

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रहित, जनसेवा तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें : CG News: सरगुजा में प्राकृतिक खेती की मिसाल, ढैंचा की हरी खाद से किसान ने बढ़ाई मिट्टी की उर्वरता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें