Rewa News: कुछ घंटों की बारिश में रीवा जलमग्न, कई इलाकों में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rewa News: कुछ घंटों की बारिश में रीवा जलमग्न, कई इलाकों में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rewa News: कुछ घंटों की बारिश में रीवा जलमग्न, कई इलाकों में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rewa News: सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई तेज बारिश के बाद रीवा शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई. शहर की कई प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस घटना के बाद नगर निगम की मानसून तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं.

कई इलाकों में भरा बारिश का पानी

बारिश के बाद वार्ड क्रमांक-10, उपरहटी, तरहटी, सिरमौर चौराहा, समान तिराहा, कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, पद्मधर कॉलोनी, ढेकहा, अमहिया, बिछिया, बोदाबाग, रतहरा, समान, विश्वविद्यालय मार्ग, पुराना और नया बस स्टैंड सहित कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गईं. संजय गांधी अस्पताल परिसर में भी पानी भरने की स्थिति देखने को मिली.

शहर के विभिन्न हिस्सों से जलभराव की तस्वीरें, वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

घर-दुकानों तक पहुंचा पानी

जलभराव के चलते कई निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों के बाहर तक पहुंच गया. कई स्थानों पर नालियां उफान पर आ गईं और उनका पानी सड़कों पर बहने लगा. दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, जबकि कई वाहन पानी में बंद हो गए. पैदल चलने वाले लोगों को भी घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

शहरवासियों का कहना है कि हर वर्ष मानसून में यही हालात बनते हैं, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है. लोगों ने नालों की नियमित सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की मांग की है. बारिश के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं.

नगर निगम ने शुरू किया राहत कार्य

नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने बताया कि कम समय में हुई तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी जलभराव हुआ. सूचना मिलते ही नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और पानी निकासी का काम शुरू किया. जहां जरूरत पड़ी, वहां पंप और अन्य संसाधनों की मदद से पानी निकालने की व्यवस्था की गई, नगर निगम का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा जिला अस्पताल को बड़ी सौगात, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने 4 नई स्वास्थ्य इकाइयों का किया लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें