CG News: महिला समूहों के ‘विष्णुभोग’ चावल बना जिले की पहचान, मिली नई मजबूती
CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत जिले के प्रसिद्ध ‘विष्णुभोग’ चावल से किया गया. इस दौरान प्रशासन ने उन्हें जिले की पारंपरिक कृषि विरासत और महिला स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों की जानकारी दी.

बिहान योजना से महिलाओं को मिला नया अवसर
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान के तहत जिले की महिला स्व-सहायता समूह ‘विष्णुभोग’ चावल के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन का कार्य कर रहे हैं. अपनी खास सुगंध और गुणवत्ता के कारण यह चावल धीरे-धीरे जिले की विशेष पहचान बनता जा रहा है. इससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि ‘विष्णुभोग’ चावल स्थानीय किसानों और महिला समूहों की मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है. उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं, ताकि किसानों और महिला समूहों को बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके.
स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री ने विश्वास जताया कि जिले के विशेष कृषि उत्पादों का व्यापक प्रचार होने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अलग पहचान बनेगी. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिलेगी, कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले की कृषि परंपरा और आजीविका गतिविधियों की जानकारी साझा की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज खलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
