CG News: मुख्य सचिव विकासशील की बड़ी समीक्षा बैठक, रिक्त पदों पर भर्ती तेज करने और योजनाओं की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में शासन की प्रमुख योजनाओं, विभागीय कार्यों और विकास परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया. साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया.

रिक्त पदों पर भर्ती में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बैकलॉग सहित रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवश्यक पदों को जल्द भरने से योजनाओं के संचालन और जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. विभागों को नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए, बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना समेत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.
भू-अर्जन के लंबित मामलों पर फोकस
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन के लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में देरी से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की.
यह भी पढ़ें : CG News: डूमरतराई के आधुनिक थोक बाजार का आज लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय व्यापारियों को देंगे बड़ी सौगात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
