CG News: डूमरतराई के आधुनिक थोक बाजार का आज लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय व्यापारियों को देंगे बड़ी सौगात
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जुलाई को रायपुर के डूमरतराई स्थित नए थोक बाजार का नामकरण और लोकार्पण करेंगे. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित इस आधुनिक व्यापारिक परिसर को प्रदेश के व्यापारियों और आम लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे करीब 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस थोक बाजार में व्यापारियों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. परिसर में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, आधुनिक व्यापारिक ढांचा और आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की गई हैं.

दो चरणों में पूरा हुआ निर्माण
परियोजना के पहले चरण में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 व्यावसायिक दुकानें और हॉल तैयार किए गए. इसके बाद दूसरे चरण में करीब 145 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया. दोनों चरण पूरे होने के बाद यह परिसर प्रदेश के प्रमुख थोक व्यापारिक केंद्रों में शामिल होने जा रहा है, सरकार का मानना है कि इस नए बाजार के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. निवेश और कारोबार के नए अवसर विकसित होंगे, साथ ही रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी. इससे रायपुर की पहचान एक आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यापारिक केंद्र के रूप में और मजबूत होगी.
कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वित्त एवं आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे. कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, व्यापारी प्रतिनिधि और कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए ऑनलाइन पंजीयन जरूरी, सभी शहरी निकायों को जारी हुए निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
