MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल, 6 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल, 6 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल, 6 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

MP News: नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जांच समिति की सुनवाई पूरी होने से पहले कराई गई मुनादी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

110 साल पुराने सबूत पेश किए', मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा- जाति प्रमाण पत्र सही, जांच समिति का फैसला आना बाकी - evidence dating back 110 years presented minister pratima ...

कैबिनेट बैठक के बाद हुई मुलाकात

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. मंत्रियों ने सुनवाई पूरी होने से पहले मुनादी कराने के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई.

अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

मंत्रियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले मुनादी कराना उचित नहीं था. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस आदेश को जारी करने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की.

जांच समिति का फैसला जल्द

सूत्रों के अनुसार, जाति प्रमाण-पत्र मामले की जांच कर रही छानबीन समिति ने 6 जुलाई को सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली है. अब समिति अगले दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट और निर्णय प्रस्तुत कर सकती है. इसके बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.

रिपोर्ट के बाद होगा अगला फैसला

सरकारी सूत्रों का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की प्रशासनिक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल सभी की नजर समिति की रिपोर्ट और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार, 40 इंटरसिटी रूट तय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें