MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मियों को मिल सकता है प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मियों को मिल सकता है प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मियों को मिल सकता है प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटे के भीतर करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने के आदेश जारी किए जा सकते हैं. इससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Acting high charge in police department closed

गृह विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाई गई है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलनी चाहिए. इसके बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर गृह विभाग की ओर से भी पत्र जारी किया गया है.

इन पदों पर होंगे प्रमोशन

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी तक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है. वहीं, कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक और निरीक्षक के प्रमोशन के लिए विभागीय समितियों का गठन किया गया है. समितियों की अनुशंसा के बाद पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे.

कैबिनेट बैठक में हुई समीक्षा

हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने पदोन्नति की समीक्षा की थी. उन्होंने लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत विभिन्न विभागों में हुई पदोन्नतियों का ब्यौरा तलब किया. साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि पदोन्नत कर्मचारियों और अधिकारियों की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की जाए.

अनियमितताओं पर भी सरकार सख्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ विभागों में पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिलने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं. वहीं, कुछ स्थानों पर प्रमोशन के बदले पैसे मांगने के आरोप भी सामने आए हैं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरे मामले पर नजर रखी है और स्पष्ट किया है कि पात्र कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव के समय पर पदोन्नति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : National News: WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भारत में हर 10 में से 1 व्यक्ति को 75 वर्ष से पहले कैंसर का खतरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें