National News: WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भारत में हर 10 में से 1 व्यक्ति को 75 वर्ष से पहले कैंसर का खतरा
National News: भारत समेत दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO, और GLOBOCAN की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर 10 में से 1 व्यक्ति को 75 वर्ष की उम्र से पहले कैंसर होने का खतरा है. रिपोर्ट के अनुसार, हर 100 लोगों में से करीब 7 लोगों की मौत कैंसर के कारण हो सकती है.
तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले
GLOBOCAN के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत में लगभग 14.1 लाख नए कैंसर मरीज सामने आए, जबकि करीब 9.16 लाख लोगों की इस बीमारी से मौत हुई. वहीं, 32.5 लाख से अधिक लोग ऐसे थे, जिन्हें पिछले पांच वर्षों के दौरान कैंसर का पता चला था, WHO की ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर 2026 के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में लगभग 16 लाख नए कैंसर मामलों और करीब 9 लाख मौतों का अनुमान है. यदि यही रफ्तार जारी रही, तो वर्ष 2050 तक हर साल लगभग 28 लाख नए कैंसर मरीज सामने आ सकते हैं.
क्यों बढ़ रहा है कैंसर का खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती उम्र कैंसर के मामलों में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है. इसके अलावा बदलती जीवनशैली भी जोखिम बढ़ा रही है. मोटापा, जंक फूड, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, शराब का सेवन और वायु प्रदूषण कैंसर के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं, भारत में गुटखा, खैनी, पान मसाला और अन्य बिना धुएं वाले तंबाकू उत्पाद मुंह के कैंसर के सबसे बड़े कारण माने जाते हैं.
महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग जोखिम
रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं में हर चार नए कैंसर मामलों में से एक ब्रेस्ट कैंसर का होता है, जबकि सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है. वहीं, पुरुषों में सबसे अधिक मुंह का कैंसर पाया जाता है, जिसका मुख्य कारण तंबाकू का सेवन है.
समय पर जांच और इलाज है सबसे बड़ा बचाव
WHO का कहना है कि कैंसर से लड़ाई केवल नई दवाओं और अस्पतालों से नहीं जीती जा सकती. इसके लिए ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था जरूरी है, जहां हर व्यक्ति को समय पर जांच, बेहतर इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों तक समान पहुंच मिल सके, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विकसित देशों में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की पांच वर्ष तक जीवित रहने की दर 85 प्रतिशत से अधिक है, जबकि कई निम्न आय वाले देशों में यह 30 प्रतिशत से भी कम है. इससे स्पष्ट होता है कि समय पर पहचान, शीघ्र इलाज और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था कैंसर से होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में मानवता की मिसाल, बेटे की मौत के बाद बहू का पुनर्विवाह कराया, ससुर ने पिता बनकर किया कन्यादान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
