CG News: मुख्यमंत्री साय ने आरंग विधानसभा को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

CG News: मुख्यमंत्री साय ने आरंग विधानसभा को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

CG News: मुख्यमंत्री साय ने आरंग विधानसभा को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा में आयोजित कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़:आरंग को 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं - Arang Receives Development Works Worth Over Rs 128 Crore, Cm Makes Several ...

रीवा में बनेगा 4 करोड़ रुपये का स्टॉप डैम

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत रीवा में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉप डैम निर्माण की घोषणा की. इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में अहाता निर्माण, नगर पंचायत समोदा के पंचायत भवन में प्रथम तल के निर्माण और ग्राम तुलसी के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत करने का भी ऐलान किया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार की पहचान सुशासन, विकास और जनकल्याण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पिछले ढाई वर्षों में पूरे किए जा चुके हैं. उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

समोदा में मुख्यमंत्री साय ने 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात - CG News

आवास, किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं. किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है. वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 28 किश्तों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – Insight Chhattisgarh

सेवा सेतु और बिजली बिल योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को 520 से अधिक सरकारी सेवाएं सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है. पात्र उपभोक्ता सितंबर तक ‘मोर बिजली’ मोबाइल एप या वेबसाइट के जरिए पंजीयन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

छात्राओं को साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत आंवला का पौधा लगाया. उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरित की. जिला प्रशासन के मिशन उत्कर्ष के तहत उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: ‘अटेंशन की होड़ में बढ़ रहीं भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा’, रायपुर प्रेस क्लब में बोले जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें