CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा परिसर

CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा परिसर

CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा परिसर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के डुमरतराई में विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि पूरे परिसर का नाम ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा जाएगा. साथ ही यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर सरदार पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी.

डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नाम 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर, परिसर में स्थापित होगी 15 फीट ऊंची प्रतिमा - मुख्यमंत्री विष्णु देव ...

व्यापार और रोजगार का बनेगा नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना आर्थिक विकास की मजबूत नींव होती है. जहां बेहतर बाजार और सुविधाएं विकसित होती हैं, वहां निवेश बढ़ता है, व्यापार का विस्तार होता है और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं. उन्होंने कहा कि डुमरतराई का यह आधुनिक थोक बाजार रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापार को नई गति देगा, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर करीब 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस थोक बाजार में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, बेहतर यातायात व्यवस्था और आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाली महत्वपूर्ण पहल है.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के साथ ‘ईज ऑफ लिविंग’ को भी प्राथमिकता दे रही है. व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार लागू किए गए हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की अधोसंरचना परियोजनाओं में भी अहम भूमिका निभा रहा है.

दो चरणों में तैयार हुआ थोक बाजार

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि वर्ष 2010 में जिस आधुनिक थोक बाजार की परिकल्पना की गई थी, वह अब पूरी तरह साकार हो गई है. पहले चरण में करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 व्यावसायिक दुकानें और हॉल बनाए गए, जबकि दूसरे चरण में लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया. दोनों चरण पूरे होने के बाद प्रदेश को अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त थोक व्यापारिक परिसर मिला है, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह परियोजना गुणवत्ता, नवाचार और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है. इससे प्रदेश में व्यापार, निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने आरंग विधानसभा को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें