Sidhi News: सीधी में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, घर से निकलते वक्त कही बात बनी चर्चा का विषय

Sidhi News: सीधी में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, घर से निकलते वक्त कही बात बनी चर्चा का विषय

Sidhi News: सीधी में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, घर से निकलते वक्त कही बात बनी चर्चा का विषय

Sidhi News: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोल में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

घर से निकलते समय कही थी यह बात

मृतक की पहचान राजेश जायसवाल, पिता छठीलाल जायसवाल, के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, घर से निकलने से पहले राजेश ने कहा था, “आज मैं ट्रैक्टर पलटा दूंगा.” कुछ ही घंटों बाद ट्रैक्टर पलटने और उसकी मौत की खबर मिलने से परिवार सदमे में है.

ब्रेकर पर बिगड़ा संतुलन

ग्रामीण रामनिवास कोल के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था. रास्ते में बने स्पीड ब्रेकर पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शराब के नशे में होने का आरोप

मृतक के पिता छठीलाल जायसवाल का आरोप है कि राजेश ने शराब पी रखी थी. परिवार के लोगों ने उसे नशे की हालत में वाहन चलाने से मना किया था, लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर ट्रैक्टर लेकर निकल गया.

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस तेज रफ्तार, स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने और शराब के नशे में वाहन चलाने सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जिला कोर्ट परिसर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला अभियोजन अधिकारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें