Rewa News: रीवा सांसद ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की श्रीअन्न की बुवाई, वायरल वीडियो पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

Rewa News: रीवा सांसद ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की श्रीअन्न की बुवाई, वायरल वीडियो पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

Rewa News: रीवा सांसद ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की श्रीअन्न की बुवाई, वायरल वीडियो पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

Rewa News: रीवा सांसद का अपने गृह ग्राम हिनौता स्थित खेत में ट्रैक्टर चलाकर श्रीअन्न, यानी मोटे अनाज, की बुवाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इस पहल की चर्चा के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है, सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीअन्न और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने बिना रासायनिक उर्वरकों के प्राकृतिक खेती शुरू की है.

5 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती

सांसद ने खुद ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की और बीजों की बुवाई की. पहले चरण में 2 एकड़ भूमि पर कोदो और 1 एकड़ में रागी की बुवाई की गई है. शेष भूमि पर भी मोटे अनाज की खेती की जाएगी, उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन लागत कम होती है और किसानों को टिकाऊ कृषि का बेहतर विकल्प मिलता है.

वीडियो पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस पहल पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता डॉ. विनोद शर्मा ने इसे किसानों के हित में किया गया प्रयास नहीं, बल्कि प्रचार और रीलबाजी करार दिया, उन्होंने कहा कि किसानों की असली समस्याएं सिंचाई, खाद, बीज और फसलों के उचित दाम से जुड़ी हैं. केवल खेत में ट्रैक्टर चलाकर वीडियो बनाने से किसानों की परेशानियां दूर नहीं होंगी.

समर्थकों ने बताया प्रेरणादायक कदम

वहीं सांसद के समर्थकों ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का स्वयं खेत में उतरकर प्राकृतिक खेती करना किसानों के लिए प्रेरणादायक है, उनका कहना है कि श्रीअन्न की खेती कम लागत, बेहतर पोषण और टिकाऊ कृषि का प्रभावी विकल्प बन सकती है. साथ ही, इससे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला, आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें