Rewa News: रीवा में फर्जी दस्तावेजों से 31.50 लाख का बैंक लोन लेने का मामला, पीएमएफएमई योजना में गड़बड़ी पर EOW की कार्रवाई

Rewa News: रीवा में फर्जी दस्तावेजों से 31.50 लाख का बैंक लोन लेने का मामला, पीएमएफएमई योजना में गड़बड़ी पर EOW की कार्रवाई

Rewa News: रीवा में फर्जी दस्तावेजों से 31.50 लाख का बैंक लोन लेने का मामला, पीएमएफएमई योजना में गड़बड़ी पर EOW की कार्रवाई

Rewa News: रीवा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन, पीएमएफएमई, योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों और झूठी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर 31.50 लाख रुपए का बैंक लोन लेने का मामला सामने आया है. इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, EOW, रीवा ने पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोप है कि केवल कागजों में आइसक्रीम फैक्ट्री दिखाकर बैंक से ऋण और सरकारी सब्सिडी का लाभ लिया गया, जबकि मौके पर फैक्ट्री स्थापित ही नहीं की गई.

फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर लिया बैंक लोन

ईओडब्ल्यू के अनुसार, भोपाल मुख्यालय में कल्पना उद्योग की प्रोपराइटर कल्पना गुप्ता और उनके पति संदीप गुप्ता के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी. आरोप था कि पंजाब नेशनल बैंक की व्यंकट रोड शाखा, रीवा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया गया, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सलाहकारों की मदद से झूठी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई. लोन स्वीकृत कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उनका सत्यापन भी कराया गया. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 31.50 लाख रुपए का ऋण हासिल किया गया.

दूसरे काम में खर्च हुई राशि

जांच में यह भी पाया गया कि जिस आइसक्रीम फैक्ट्री की स्थापना के नाम पर ऋण लिया गया था, वह कभी स्थापित ही नहीं की गई, ईओडब्ल्यू के मुताबिक, फैक्ट्री लगाए बिना ही ऋण की राशि का उपयोग अन्य कार्यों में कर लिया गया, जिससे शासन की सब्सिडी योजना का दुरुपयोग हुआ.

पांच आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर ईओडब्ल्यू ने कल्पना गुप्ता, संदीप गुप्ता, रूपेश कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्मा और अंकिता सिंह सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस 2023, की धारा 318(4) और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी गई है.

सब्सिडी योजनाओं के दुरुपयोग की जांच जारी

ईओडब्ल्यू अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही और क्या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसी तरह के अन्य फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए थे. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सांसद ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की श्रीअन्न की बुवाई, वायरल वीडियो पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें