CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड सेवा हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन और अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड सेवा हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन और अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड सेवा हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन और अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है. अब नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के सदस्य जोड़ने, नाम हटाने और अन्य जरूरी बदलावों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. ये सभी सेवाएं अब सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पूरी की जा सकेंगी, नई व्यवस्था के तहत नागरिक स्वयं सेवा-सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों के पास इंटरनेट या डिजिटल सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन जमा कर सकते हैं. इस व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आसानी से लाभ मिलने की उम्मीद है.

Good News: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात, अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया | Now You Can Get Your Ration Card Made Sitting At Home

विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग दस्तावेज जरूरी

खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय राशन कार्ड के लिए विशेष पिछड़ी जनजाति, विधवा या एकाकी महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, दिव्यांग, निराश्रित, विमुक्त बंधुआ मजदूर और आवासहीन नागरिकों को संबंधित सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा. वहीं प्राथमिकता राशन कार्ड के लिए भूमिहीन कृषि मजदूर, सीमांत और लघु किसान, असंगठित श्रमिक तथा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे.

CG News: छत्तीसगढ़ में बदल जाएंगे 77 लाख राशनकार्ड, अब ऐप के जरिए मिलेगा राशन, जानें पूरा प्रोसेस - chhattisgarh government will renew 77 lakh ration cards in the state know whole

ई-केवाईसी कराना होगा अनिवार्य

राशन कार्ड जारी होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा. यह प्रक्रिया उचित मूल्य की दुकान या फेस ई-केवाईसी के माध्यम से पूरी की जा सकेगी. समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में राशन प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है, आवेदन जमा होने के बाद आवेदक को एक रसीद क्रमांक दिया जाएगा, जिसकी मदद से वह अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेगा. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों को डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त राशन कार्ड जारी किया जाएगा. इसे सेवा-सेतु पोर्टल, संबंधित कार्यालय या लोक सेवा केंद्र से आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकेगा.

खुशखबरी! दिल्ली वाले अब घर बैठे बनवाएं नया Ration Card, बस 10 मिनट में मोबाइल से करें Apply, नहीं लगना होगा लाइन में- How to Apply for New Ration Card Online in

पारदर्शी और आसान होगी पूरी व्यवस्था

सरकार का उद्देश्य राशन कार्ड सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है. नई ऑनलाइन व्यवस्था से समय की बचत होगी, सरकारी कार्यालयों पर भीड़ कम होगी और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी मिलेगी. प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के लिए भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बना सिद्धखोल जलप्रपात, प्रकृति और आस्था का खूबसूरत संगम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें