Rewa News: गोविंदगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

Rewa News: गोविंदगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

Rewa News: गोविंदगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं का निरीक्षण किया गया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएमश्री कन्या हाईस्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और उपचार पर जोर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ओपीडी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, पैथोलॉजी कक्ष, स्टोर, प्रसव कक्ष और बर्थ वेटिंग होम का जायजा लिया. उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाए. गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और उपचार सुनिश्चित करने के साथ इसकी जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज की जाए.

गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत अस्पताल, स्कूल और आंगनवाड़ी का सीईओ  ने किया निरीक्षण

महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति करें जागरूक

सीईओ ने अस्पताल में पदस्थ काउंसलर को एचआईवी और एसटीडी रोगों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए. साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वच्छता, बेहतर पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह देने को कहा. उन्होंने शिशुओं के संपूर्ण टीकाकरण, स्तनपान और छह माह की उम्र के बाद उचित पूरक आहार के महत्व के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया.

स्कूल में कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पीएमश्री कन्या हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर सीईओ ने नाराजगी जताई. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि लंबे समय से स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क किया जाए और बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में भेजने के लिए प्रेरित किया जाए. इस काम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी सहयोग करेंगे.

व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर सीईओ ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनसे किताबें पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्री-प्राइमरी बाल वाटिका की सजावट और वहां बच्चों को दी जा रही शिक्षा की सराहना की. इसके साथ ही स्कूल के शौचालयों की नियमित सफाई और मध्यान्ह भोजन की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

आंगनवाड़ी में बच्चों के पोषण स्तर का मूल्यांकन

वार्ड क्रमांक 15 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सीईओ ने बच्चों का वजन और लंबाई मापकर उनके पोषण स्तर का मूल्यांकन किया. उन्होंने धात्री माताओं को सलाह दी कि छह माह की उम्र के बाद बच्चों को स्तनपान के साथ अतिरिक्त पोषण आहार भी दें. बच्चों को फल और सब्जियां पकाकर खिलाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समय पर ठोस आहार नहीं मिलने से बच्चों का पोषण प्रभावित हो सकता है, निरीक्षण के दौरान एसडीएम जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी और नायब तहसीलदार चंदन तिवारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: 10 साल की अनम अली का बड़ा संकल्प, 10 दिन में 230 KM पैदल चलकर बनाएगी विश्व रिकॉर्ड

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: गोविंदगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश”

Leave a Comment

और पढ़ें