Rewa News: रीवा में बिना वैध पंजीयन संचालित आई क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दस्तावेज जब्त

Rewa News: रीवा में बिना वैध पंजीयन संचालित आई क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दस्तावेज जब्त

Rewa News: रीवा में बिना वैध पंजीयन संचालित आई क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दस्तावेज जब्त

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के हेडगेवार नगर में बिना वैध पंजीयन संचालित होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने एक आई क्लिनिक पर कार्रवाई की है. संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य के निर्देश पर गठित जांच टीम ने क्लिनिक का निरीक्षण किया और संचालन व पंजीयन से जुड़े दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

कई महीनों से मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार, “स्वर्गीय रोहिणी प्रसाद मिश्रा स्मृति” आई क्लिनिक के खिलाफ स्थानीय लोगों की ओर से पिछले कई महीनों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं. करीब दो महीने पहले यह मामला मीडिया में भी सामने आया था. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित कर क्लिनिक का निरीक्षण कराया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.बी. गौतम ने बताया कि विभाग को क्लिनिक में इलाज किए जाने की शिकायत मिली थी. जांच टीम जब मौके पर पहुंची, तब वहां मरीजों का केवल चेकअप किया जा रहा था. इसके बाद क्लिनिक के संचालन और पंजीयन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जब्त कर आगे की जांच के लिए विभागीय कार्यालय भेज दिए गए.

अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी. यदि जांच में क्लिनिक बिना वैध पंजीयन के संचालित पाया जाता है या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने कहा कि बिना वैध पंजीयन के चिकित्सकीय सेवाएं संचालित करना नियमों के विरुद्ध है.

संचालक ने आरोपों से किया इनकार

आई क्लिनिक संचालक विनय कुमार मिश्रा ने विभाग की कार्रवाई पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके यहां केवल चश्मे की दुकान संचालित होती है और किसी प्रकार का अवैध चिकित्सकीय कार्य नहीं किया जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लंबे समय से उनके खिलाफ शिकायतें कर रहे हैं. उनका कहना है कि जांच में सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे और वे विभाग को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बिजली बिल बढ़ा, FCPPA सरचार्ज 3.77% हुआ, लाखों उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें