CG News: परीक्षा माफिया पर बड़ा प्रहार, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का CM साय ने किया स्वागत

CG News: परीक्षा माफिया पर बड़ा प्रहार, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का CM साय ने किया स्वागत

CG News: परीक्षा माफिया पर बड़ा प्रहार, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का CM साय ने किया स्वागत

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 के पारित होने का स्वागत किया, उन्होंने इसे देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत - Swatantra Baat

परीक्षा व्यवस्था में आएगी नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं की मेहनत और सपनों से जुड़ी होती हैं, प्रश्नपत्र लीक, नकल और परीक्षा में होने वाली अनियमितताएं योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करती हैं, यह संशोधन ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद करेगा, उन्होंने बताया कि नए संशोधन से परीक्षा संबंधी अपराधों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों को और मजबूत किया गया है, इससे परीक्षा माफिया, संगठित गिरोहों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ होगा.

पारदर्शी चयन प्रक्रिया को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं की जिम्मेदारी भी तय होगी, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनेगी, इसका सीधा लाभ मेहनती और योग्य युवाओं को मिलेगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर निष्पक्ष अवसर मिलना जरूरी है, यह संशोधन ईमानदार प्रतिभा को संरक्षण देने और परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें : CG News: गुरु पूर्णिमा पर CM साय ने किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें