CG News: गुरु पूर्णिमा पर CM साय ने किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

CG News: गुरु पूर्णिमा पर CM साय ने किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

CG News: गुरु पूर्णिमा पर CM साय ने किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

CG News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद – Jogi Express

प्रदेशवासियों के लिए की मंगल कामना

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों के बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो हमें गुरु के महत्व का स्मरण कराता है, अघोर गुरु पीठ बनोरा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया और गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

गुरु के महत्व पर दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान और संस्कार का मार्गदर्शक माना गया है, गुरु जीवन में सही दिशा देने के साथ आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं, गुरु पूर्णिमा इसी सम्मान और आस्था का प्रतीक है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहने की कामना की, इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में जनजातीय विकास पर दो दिवसीय मंथन, संस्कृति, शिक्षा और किशोर विकास के लिए बनी नई रणनीति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें