CG News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, चार जिलों में विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क विकसित करने का फैसला लिया है, इस योजना से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है.
राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें चार नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई, स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार राजनांदगांव जिले के पटेवा में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धमतरी जिले के धूम्रपाली में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, जांजगीर चांपा जिले के सलखान और बस्तर जिले के नियानार में औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे.
उद्योगों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
इन औद्योगिक पार्कों के निर्माण से प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को भी मजबूती मिलेगी, औद्योगिक विकास योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के विस्तार पर काम कर रहे हैं, परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए गठित समिति में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.
यह भी पढ़ें : CG News: परीक्षा माफिया पर बड़ा प्रहार, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 का CM साय ने किया स्वागत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
