CG News: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पांच संभागों में बनेंगे केंद्र

CG News: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पांच संभागों में बनेंगे केंद्र

CG News: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पांच संभागों में बनेंगे केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षाओं का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा, लोक शिक्षण संचालनालय की परीक्षा परिषद ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, परीक्षा के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों में केंद्र बनाए गए हैं.

अगस्त में होगी शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कौशल परीक्षा, रायपुर-दुर्ग समेत 5 संभागों में बनाए गए एग्जाम सेंटर | Shorthand And Typing Skills Test To Be Held In August

जारी हुआ परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा परिषद के अनुसार 01 अगस्त को अंग्रेजी मुद्रलेखन और 02 अगस्त को हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद 08 अगस्त को अंग्रेजी कंप्यूटर मुद्रलेखन और 09 अगस्त को हिन्दी कंप्यूटर मुद्रलेखन परीक्षा आयोजित की जाएगी, अलग अलग परीक्षाओं के लिए प्रदेश के पांच संभागों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, वहीं 16 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, सभी अभ्यर्थियों को तय समय पर केंद्र पहुंचना होगा.

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी नियम

अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित बैच और समय के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य है, परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या मतदाता परिचय पत्र में से कोई एक मूल पहचान पत्र लाना होगा, परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजी गई है, सभी परीक्षार्थियों को निर्देशों का पालन करने कहा गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, चार जिलों में विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें