Rewa News: रीवा में शराब के नशे में फ्लाईओवर से फांसी लगाने की कोशिश, नशे में उठाया खौफनाक कदम

Rewa News: रीवा में शराब के नशे में फ्लाईओवर से फांसी लगाने की कोशिश, नशे में उठाया खौफनाक कदम

Rewa News: रीवा में शराब के नशे में फ्लाईओवर से फांसी लगाने की कोशिश, नशे में उठाया खौफनाक कदम

Rewa News: रीवा शहर के समान तिराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब दुकान के सामने स्थित फ्लाईओवर पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, गनीमत यह रही कि गले से फंदा खुल गया और युवक सीधे फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही समान थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया.

पत्नी ने खोले कई राज

अस्पताल में भर्ती घायल युवक की पहचान मनसुख लाल साकेत (निवासी हनुमानगढ़, सेमरिया) के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी ममता साकेत भी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गई. पत्नी ने बताया कि मनसुख एक दिन पहले ही मुंबई से रीवा लौटा था, उसने बैंक से 3 हजार रुपए निकाले, शराब पी और फिर फ्लाईओवर पर जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

शक्की मिजाज और मारपीट बनी वजह

पत्नी ममता साकेत ने खुलासा किया कि उनके पति का स्वभाव काफी शक्की है, यदि वह उन्हें किसी भी व्यक्ति से बात करते देख लेते हैं तो बेवजह शक करने लगते हैं. फांसी लगाने से पहले भी उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की थी, ममता ने बताया कि वह रीवा के पोखरी टोला में रहकर मजदूरी करती हैं और प्रतिदिन करीब 600 रुपए कमाकर अपने परिवार का पेट पालती हैं, उनकी दो साल की बेटी गांव में ही रहती है.

पुलिस की जांच जारी

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में युवक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, ACP मोनिका शुक्ला ने बस के सामने खड़े होकर रोका रास्ता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें