MP News: भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, ACP मोनिका शुक्ला ने बस के सामने खड़े होकर रोका रास्ता

MP News: भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, ACP मोनिका शुक्ला ने बस के सामने खड़े होकर रोका रास्ता

MP News: भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, ACP मोनिका शुक्ला ने बस के सामने खड़े होकर रोका रास्ता

MP News: मध्य प्रदेश के किसान अपनी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से पैदल मार्च करते हुए भोपाल पहुंचे, किसानों का उद्देश्य मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचकर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखना था, जिसके चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.

Bhopal Farmers Protest

पुलिस ने की रोकने की कोशिश

किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की, इस दौरान किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सड़कों पर बसों को भी बैरिकेड के रूप में लगाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

ACP का वीडियो हुआ वायरल

प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ACP मोनिका शुक्ला बस के सामने खड़ी होकर उसे रोकती नजर आ रही हैं, जब किसान बस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, तब अधिकारी ने मौके पर मोर्चा संभाला.

किसानों की प्रमुख मांगें

किसान मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम खत्म करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से भोपाल में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा, किसानों के आंदोलन के बाद सरकार की ओर से कुछ मांगों पर सहमति जताई गई, इसके बाद कई किसानों ने वापस लौटना शुरू कर दिया, फिलहाल राजधानी की यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया ने मेकअप विवाद पर दिया जवाब, कही बड़ी बात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें