MP News: भोपाल में AC ई-बस सेवा शुरू, 3 रूट पर 10 बसें उतरीं सड़कों पर
MP News: राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नई सुविधा मिली है. टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और ट्रायल रन पूरा होने के बाद गुरुवार से AC ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है. फिलहाल 3 रूट पर 10 ई-बसें चलाई जा रही हैं. यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.
किराया सिटी बसों के बराबर
नई AC ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपए, और अधिकतम 40 रुपए तय किया गया है. खास बात यह है कि यात्रियों को AC सुविधा के लिए अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा. किराया वही रखा गया है, जो वर्तमान लाल सिटी बसों का है.
इन तीन रूटों पर चल रही हैं बसें
ई-बसें चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन, बैरागढ़, चिचली, और कोच फैक्ट्री तक अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही हैं. सभी बसें मौजूदा बस स्टॉप पर ही रुक रही हैं, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. हालांकि, बसों की टाइमिंग अभी तय की जानी बाकी है.
15 अगस्त तक सभी 30 बसें होंगी शुरू
भोपाल में कुल 30 AC ई-बसें पहुंच चुकी हैं. पहले चरण में 10 बसों का संचालन शुरू हुआ है. दूसरे चरण में 10 और बसें शुरू होंगी. 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर इनके लोकार्पण के बाद सभी 30 ई-बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी.
दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
नई ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक डोर की सुविधा दी गई है. व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल के साथ आसानी से बस में चढ़ने और उतरने की व्यवस्था की गई है. बस के अंदर दो व्हीलचेयर एक साथ रखने की पर्याप्त जगह भी उपलब्ध कराई गई है.
छोटी बसें, बेहतर सफर
नई ई-बसों की लंबाई 9 मीटर है, जो पारंपरिक 12 मीटर लंबी सिटी बसों से छोटी है. इससे तंग सड़कों और ट्रैफिक वाले इलाकों में संचालन आसान होगा. सरकार का उद्देश्य शहर में सुरक्षित, सुविधाजनक, और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है.
यह भी पढ़ें : MP News: धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, शुक्रवार की नमाज के लिए अलग स्थान देने के निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
