CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूल परीक्षाओं का नया नियम, अब एक ही तारीख पर होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूल परीक्षाओं का नया नियम, अब एक ही तारीख पर होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूल परीक्षाओं का नया नियम, अब एक ही तारीख पर होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में इस सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी, लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने परीक्षा की समय सारणी और दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, अब सभी जिलों में परीक्षा का आयोजन एक समान तारीख पर होगा.

पहले जिलों में अलग अलग होती थी परीक्षा

इससे पहले अलग अलग जिलों में स्थानीय स्तर पर परीक्षा की तारीख तय की जाती थी, जिसके कारण परीक्षा कार्यक्रम में अंतर रहता था, नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसा परीक्षा शेड्यूल रहेगा, जिससे परीक्षा संचालन में समानता आएगी, परीक्षा संचालन और प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए हर जिले में जिला स्तरीय परीक्षा समिति बनाई जाएगी, जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली इस समिति में सहायक संचालक प्रशासन, वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक शामिल होंगे.

प्रश्नपत्र तैयार करने की होगी जिम्मेदारी

जिला परीक्षा समिति विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से पाठ्यक्रम के अनुसार गोपनीय प्रश्नपत्र तैयार कराएगी, समिति को प्रश्नपत्र की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है, परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले प्रश्नपत्र विकासखंड और संकुल स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, समिति की जिम्मेदारी केवल प्रश्नपत्र तैयार करने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना, प्राप्तांक दर्ज करना और परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना भी समिति के काम में शामिल होगा, इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी.

प्रिंटिंग फर्म को लेकर चर्चा तेज

इस बार प्रदेश के सभी जिलों के प्रश्नपत्रों की छपाई एक ही फर्म से कराने की चर्चा सामने आ रही है, इसी वजह से पूरे प्रदेश में एक साथ परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है, हालांकि इस व्यवस्था को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, पिछले शिक्षा सत्र में भी इसी फर्म ने पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा सहित कई अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और अंकसूची का काम किया था, इस दौरान कई छात्रों की अंकसूचियों में गड़बड़ियां सामने आई थीं, अंकसूची में हुई गड़बड़ियों के कई मामलों में अब तक सुधार नहीं हो सका है, ऐसे में नई परीक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र, मूल्यांकन और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर शिक्षा विभाग को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर रोक, सरकार ने लिया सख्त फैसला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें