CG News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर रोक, सरकार ने लिया सख्त फैसला
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी, सरकार जल्द ही आदेश जारी करेगी, जिसके बाद एनालॉग पनीर का निर्माण, भंडारण और कारोबार पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा, पिछले एक साल में रायपुर में मिलावटी और संदिग्ध पनीर के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की गई हैं, जुलाई 2025 में बिरगांव की काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से करीब 2500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया था, इसके बाद फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू की गई.
4200 किलो पनीर पर हुई कार्रवाई
खाद्य विभाग ने हाल ही में रायपुर की एक अन्य पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 1700 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, इससे पहले हुई कार्रवाई को मिलाकर पिछले एक साल में करीब 4200 किलो संदिग्ध पनीर पर कार्रवाई हो चुकी है, एनालॉग पनीर सामान्य दूध वाले पनीर से अलग होता है, इसे वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और स्टार्च जैसी सामग्री से तैयार किया जाता है, कम लागत होने के कारण कुछ कारोबारी इसका इस्तेमाल करते हैं.
रायपुर में कई यूनिट सक्रिय
जानकारी के अनुसार रायपुर के बीरगांव, टाटीबंध और सिलतरा इलाकों में कई एनालॉग पनीर यूनिट संचालित हो रही थीं, इन जगहों पर पाउडर और पाम ऑयल से बड़ी मात्रा में एनालॉग प्रोडक्ट तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है, एक यूनिट संचालक के मुताबिक, एनालॉग प्रोडक्ट बनाने के लिए लाइसेंस लिया गया है, इसे तैयार करने में करीब 180 रुपए प्रति किलो खर्च आता है, और बाजार में इसे 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक बेचा जाता है.
स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एनालॉग पनीर की बिक्री रोकने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश में इसके कारोबार पर पूरी तरह रोक लागू होगी, सरकार ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, प्रतिबंध लागू होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों और कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला उत्पादन से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |








