MP News: MP में भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया बदली, अब कई विभागों की NOC से मिलेगी राहत

MP News: MP में भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया बदली, अब कई विभागों की NOC से मिलेगी राहत

MP News: MP में भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया बदली, अब कई विभागों की NOC से मिलेगी राहत

MP News: मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब घर या अन्य भवन बनाना पहले से आसान होने जा रहा है. राज्य सरकार ने भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब कई विभागों से अनिवार्य रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC लेने की जरूरत नहीं होगी. इससे आम लोगों, बिल्डर्स और निवेशकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

कई विभागों की NOC की बाध्यता खत्म

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को नए निर्देश जारी किए हैं. इसके अनुसार हाउसिंग सोसायटी, नजूल, बिजली विभाग समेत कई मामलों में आवेदकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. भवन अनुज्ञा की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी और केवल डिजिटल दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे.

मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब बिल्डिंग परमिशन के दौरान अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगे जाने की बाध्यता खत्म कर दी गई है।

अब विभाग खुद करेंगे आपसी समन्वय

नई व्यवस्था के तहत यदि किसी मामले में किसी विभाग की राय जरूरी होगी, तो भवन अनुमति देने वाला सक्षम अधिकारी खुद संबंधित विभाग को प्रकरण भेजेगा. संबंधित विभाग को 21 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति या अनापत्ति देनी होगी. तय समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर अनुमति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा.

इन मामलों में ही जरूरी होगी NOC

सरकार ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण और हेरिटेज क्षेत्रों से जुड़ी NOC अब केवल उन्हीं मामलों में जरूरी होगी, जहां GIS आधारित ऑनलाइन जांच में जमीन प्रतिबंधित या प्रभावित क्षेत्र में आती है. सामान्य मामलों में इनकी जरूरत नहीं होगी.

पर्यावरण और फायर नियमों में भी बदलाव

नई व्यवस्था में बड़े भवनों और परियोजनाओं के लिए ही पर्यावरणीय स्वीकृति अनिवार्य रखी गई है. वहीं पेड़ काटने की अनुमति केवल उन्हीं मामलों में लेनी होगी, जहां वास्तव में वृक्षों को हटाने की जरूरत होगी. अग्निशमन यानी फायर NOC के नियम राष्ट्रीय भवन संहिता के अनुसार लागू रहेंगे.

ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार का कहना है कि भवन अनुमति प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ये बदलाव किए गए हैं. नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को कम समय में अनुमति मिल सकेगी और निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया भी आसान होगी.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में पुजारी नियुक्ति नीति पर हाईकोर्ट की नजर, 2019 की व्यवस्था को चुनौती, सरकार से मांगा जवाब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें