MP News: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में नई व्यवस्था, मेडिकल छात्रों की फीस का खर्च उठाएगी सरकार

MP News: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में नई व्यवस्था, मेडिकल छात्रों की फीस का खर्च उठाएगी सरकार

MP News: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में नई व्यवस्था, मेडिकल छात्रों की फीस का खर्च उठाएगी सरकार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में बड़ा बदलाव किया है. तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर मेडिकल सहित कई उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए नए प्रावधान लागू किए हैं. अब पात्र विद्यार्थियों को MBBS की पढ़ाई के लिए भी योजना का लाभ मिलेगा.

MP News: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना से इस वर्ष MBBS पूरा करने वाले भी करेंगे ग्रामीण सेवा

सरकार करेगी फीस की भरपाई

नई व्यवस्था के अनुसार मध्य प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS की निर्धारित अधिकतम फीस के बराबर राशि सरकार द्वारा दी जाएगी. वहीं फीस पूरी करने के लिए जरूरत पड़ने वाली अतिरिक्त राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी.

सेवा करने पर खत्म होगा ऋण

MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के निर्धारित ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करनी होगी. ढाई साल सेवा करने पर ऋण की 50 प्रतिशत राशि माफ की जाएगी, जबकि पांच साल की सेवा पूरी करने पर पूरी शेष राशि समाप्त करने का प्रावधान रखा गया है.

योजना के लिए ये होंगी पात्रता शर्तें

MBBS में लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का NEET में ऑल इंडिया रैंक डेढ़ लाख के अंदर होना जरूरी होगा. इसके अलावा विद्यार्थी का मध्य प्रदेश निवासी होना और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है. 12वीं में MP बोर्ड से 70 प्रतिशत और CBSE या ICSE से 85 प्रतिशत अंक की शर्त भी रखी गई है.

कई पाठ्यक्रमों को किया गया शामिल

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में इंजीनियरिंग, लॉ, स्नातक, इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसे कई पाठ्यक्रम पहले से शामिल हैं. योजना का लाभ विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद आसानी से मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: किसान आंदोलन के बाद सरकार का फैसला, अब 20 अगस्त तक होगी मूंग-उड़द खरीदी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें