MP News: किसान आंदोलन के बाद सरकार का फैसला, अब 20 अगस्त तक होगी मूंग-उड़द खरीदी

MP News: किसान आंदोलन के बाद सरकार का फैसला, अब 20 अगस्त तक होगी मूंग-उड़द खरीदी

MP News: किसान आंदोलन के बाद सरकार का फैसला, अब 20 अगस्त तक होगी मूंग-उड़द खरीदी

MP News: किसान आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने मूंग की खरीदी और स्लाट बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब किसान 10 अगस्त तक स्लाट बुक कर सकेंगे.

सरकार ने जारी किए लक्ष्य, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर इतना मूँग और उड़द ख़रीदेगी सरकार

20 अगस्त तक होगा उपार्जन

संशोधित व्यवस्था के अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द का उपार्जन 20 अगस्त तक जारी रहेगा. इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से समय पर खरीदी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे.

किसानों को देनी होगी जरूरी जानकारी

उपार्जन प्रक्रिया के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज कराना होगा. कृषि विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए साफ किया है कि मूंग का उपार्जन किसान के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक किया जाएगा.

उड़द बेचने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सरकार ने समर्थन मूल्य पर उड़द बेचने वाले किसानों के लिए भी राहत का ऐलान किया है. किसानों को प्रति क्विंटल 600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और खरीदी प्रक्रिया में उनका भरोसा बढ़ेगा.

किसानों को मिली बड़ी राहत

समय सीमा बढ़ाने और प्रोत्साहन राशि देने के फैसले से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें अपनी उपज बेचने का बेहतर अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: बाल अपहरण के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 5 साल में 64% बढ़े केस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें