Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, ऑटो चालक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, ऑटो चालक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, ऑटो चालक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा शहर के व्यस्त सिरमौर चौराहे के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा बाल भारती स्कूल के सामने समदड़िया गोल्ड के पास हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मनीष कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

मार्केट से गांव लौट रहा था चालक

जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रौरा गांव निवासी मनीष कुशवाहा ऑटो से मार्केट का काम पूरा कर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.

बोलेरो चालक मौके से फरार हुआ

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर फरार बोलेरो चालक की पहचान की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

आरोपी चालक की तलाश जारी

थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि फरियादी मनीष कुशवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घायल का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है. बोलेरो चालक दुर्घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस जल्द आरोपी की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश बजट 2027-28 में नई व्यवस्था की तैयारी, कई भत्तों और खर्चों में हो सकता है बदलाव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें