MP News: मध्यप्रदेश पटवारी संघ का फैसला, सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ स्थगित
MP News: मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने शासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है, राजस्व विभाग ने पदोन्नति, लंबित भुगतान और शिकायतों की प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिससे पटवारियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

2026 में होगी नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा
राजस्व विभाग ने पटवारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वर्ष 2026 में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही स्थानांतरण से जुड़े मामलों के समाधान का भी आश्वासन दिया गया है.
शिकायतों पर पहले होगी प्रारंभिक जांच
पटवारियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों को लेकर विभाग ने नई प्रक्रिया तय की है, अब किसी भी शिकायत पर सीधे कार्रवाई नहीं की जाएगी, पहले मामले की प्रारंभिक जांच होगी और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
कलेक्टरों को लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी कलेक्टरों को पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों के लंबित भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अलग अलग योजनाओं के बकाया भुगतान पूरे करने को कहा गया है.
स्वामित्व योजना और कृषि गणना का भुगतान भी शामिल
विभाग ने स्वामित्व योजना, आबादी भूमि सर्वे, अधिकार अभिलेख और अन्य कार्यों के लंबित भुगतान को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा कृषि संगणना और लघु सिंचाई गणना से जुड़े मानदेय भुगतान को भी जल्द पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: MP प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026, चयनित उम्मीदवारों को पारस्परिक जिला परिवर्तन की सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
