MP News: MP प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026, चयनित उम्मीदवारों को पारस्परिक जिला परिवर्तन की सुविधा
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए पारस्परिक जिला परिवर्तन की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है, यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्हें आवंटित जिले या स्कूल में सेवा देने में पारिवारिक और अन्य कारणों से परेशानी हो रही है.

10 और 11 अगस्त को कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार समान श्रेणी के दो चयनित अभ्यर्थी आपसी सहमति से अपने आवंटित जिले और विद्यालय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकेंगे, इसके लिए TRC पोर्टल पर 10 और 11 अगस्त 2026 को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
13089 पदों की भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को लाभ
प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 13089 पदों के लिए आयोजित की गई थी, चयनित उम्मीदवारों में से जिन लोगों को जिला आवंटन के बाद व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें इस नई सुविधा के जरिए राहत मिलने की उम्मीद है.
मेरिट और आरक्षण व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि पारस्परिक जिला परिवर्तन प्रक्रिया से अन्य अभ्यर्थियों के चयन, मेरिट सूची, आरक्षण व्यवस्था या अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, केवल आवेदन करने से जिला परिवर्तन की मंजूरी नहीं मिलेगी.
अंतिम फैसला विभाग के स्तर पर लिया जाएगा
विभाग ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच के बाद जिला परिवर्तन पर अंतिम निर्णय आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा लिया जाएगा, अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सुविधा का उपयोग वास्तविक जरूरत होने पर ही करें.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, किसी भी जिले से होगी फेसलेस रजिस्ट्री
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
