CG News: हिंसा से विकास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने किया रैंप वॉक

CG News: हिंसा से विकास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने किया रैंप वॉक

CG News: हिंसा से विकास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने किया रैंप वॉक

CG News: रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के कार्यक्रम में सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी हथकरघा परिधानों में इन बेटियों ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संदेश दिया.

सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर में दिखाया हुनर: हथकरघा परिधानों में किया  रैंप वॉक, CM साय और डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया हौसला - Media24 News

पारंपरिक परिधानों में दिखा आत्मविश्वास

फैशन शो में पुनर्वासित बेटियों के साथ मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोन भी शामिल हुईं, हथकरघा से तैयार पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतरीं बेटियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से मौजूद लोगों का ध्यान खींचा, यह उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की खास झलक रही, चिंतलनार की इन बेटियों के लिए राजधानी के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाना एक खास अवसर रहा, यह आयोजन सिर्फ फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंसा और भय से दूर होकर सम्मान, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी देता नजर आया.

विष्णु के सुशासन में ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा  के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर पहुंचकर बड़े ...

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बेटियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई, दोनों ने मंच पर पहुंचकर पुनर्वासित बेटियों से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया, ग्रामोद्योग विभाग की पहल से चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों को पहली बार रायपुर के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, इस पहल को बदलाव और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां कभी संघर्ष की पहचान रही इन बेटियों ने अब हुनर, आत्मसम्मान और नई उम्मीद की तस्वीर पेश की.

यह भी पढ़ें : CG News: कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया कोशल फैब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें