MP News: मैहर के स्कूल में छात्रों को दिखाई गई आपत्तिजनक फिल्म, अतिथि शिक्षक बर्खास्त
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रों को अनुचित फिल्म सामग्री दिखाए जाने का मामला सामने आया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अभिभावकों ने शिकायत की, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई.
डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई गई फिल्म
बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लगी डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ाई के बजाय एक एडल्ट फिल्म चलाई गई, इस दौरान किसी छात्र ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली.
शिकायत के बाद प्रशासन ने शुरू की जांच
मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की, मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर अमरपाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की, जांच के दौरान शिक्षक की ओर से गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई.
अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने हिंदी विषय के अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया, पूछताछ के दौरान शिक्षक ने विद्यार्थियों के कहने पर फिल्म चलाने की बात कही, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही माना.
शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है, प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, मामले में हुई कार्रवाई को स्कूलों में जिम्मेदारी और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में महाकाल की भक्ति के साथ कारोबार में बूम, 7 दिन में 100 करोड़ का व्यापार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
