MP News: शिक्षकों के बाद विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी, कक्षा 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था
MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की उपस्थिति भी डिजिटल तरीके से दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है, लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इसके लिए एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जा सकेगा.

पोर्टल पर दिखेगी पूरी कक्षा की सूची
नई व्यवस्था के तहत एजुकेशन पोर्टल 3.0 के स्टूडेंट मैनेजमेंट सेक्शन में स्टूडेंट अटेंडेंस का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा, यहां शिक्षक को संबंधित कक्षा और सेक्शन के सभी विद्यार्थियों के नाम दिखाई देंगे. छात्रों की वास्तविक स्थिति के अनुसार उनकी हाजिरी दर्ज की जाएगी, इसके लिए Present, Absent और On Leave के विकल्प दिए जाएंगे.
डिफॉल्ट रूप से Present रहेगी हाजिरी
ऑनलाइन सिस्टम में शुरुआत में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति Present दिखाई देगी, स्कूल में मौजूद नहीं रहने वाले छात्र के नाम के सामने Absent और छुट्टी पर रहने वाले विद्यार्थी के लिए On Leave का विकल्प चुनना होगा. पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद शिक्षक को डेटा सेव करना होगा, कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक सेक्शन की हाजिरी दर्ज करने की जिम्मेदारी संबंधित कक्षा शिक्षक की होगी.
कम उपस्थिति वाले छात्रों पर होगी नजर
ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था के जरिए विभाग विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति का विश्लेषण भी कर सकेगा, लगातार कम उपस्थिति वाले छात्रों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं और जरूरी शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी. लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें स्कूल भेजने के लिए भी प्रयास किया जाएगा, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो.
शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बीच छात्रों की भी डिजिटल हाजिरी
प्रदेश में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर पहले से विरोध और आपत्तियां सामने आ रही हैं, इसी बीच अब विद्यार्थियों की उपस्थिति को भी ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. विभाग का कहना है कि नियमित उपस्थिति शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ी है, डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए स्कूल से लेकर विभागीय स्तर तक छात्रों की हाजिरी पर नजर रखी जा सकेगी और कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों पर समय रहते ध्यान दिया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें : MP News: लाड़ली बहना योजना के 3 साल बाद बड़ा मूल्यांकन, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रही राशि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
