CG News: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तबादला, कॉलेजियम ने की सिफारिश
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही एक नए न्यायाधीश का सहयोग मिलने वाला है, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में करने की सिफारिश की है, यह फैसला ऐसे समय आया है जब अगले कुछ महीनों में चीफ जस्टिस सहित तीन न्यायाधीश सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ऐसे में नई नियुक्ति को न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
कॉलेजियम ने बैठक में लिया अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में 6 अगस्त को हुई कॉलेजियम की बैठक में हाईकोर्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, इसी बैठक में जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ और जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई, इसके अलावा विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायाधीशों के स्थानांतरण को लेकर भी अनुशंसाएं की गईं.
लंबा कानूनी अनुभव रखते हैं जस्टिस मोहपात्रा
जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था, उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया, करीब 26 वर्षों तक उन्होंने सिविल, आपराधिक, सेवा और संवैधानिक मामलों में वकालत की, उनके पिता सरत चंद्र मोहपात्रा भी न्यायाधीश रह चुके हैं.
कई कानूनों में विशेषज्ञता का अनुभव
जस्टिस मोहपात्रा को अभिभावकता, हिंदू अल्पसंख्यक एवं संरक्षकता, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण और किशोर न्याय से जुड़े मामलों का विशेष अनुभव है, उन्होंने ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग सहित कई सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों की ओर से अदालत में पैरवी की है, उनके लंबे न्यायिक और कानूनी अनुभव को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.
लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं, ऐसे में नए न्यायाधीश के आने से मामलों की सुनवाई में तेजी आने और अदालत के कामकाज पर दबाव कम होने की उम्मीद है, आने वाले समय में तीन न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति के बीच यह नियुक्ति न्यायिक व्यवस्था को संतुलित रखने में मदद कर सकती है, इससे लोगों को मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद भी बढ़ी है.
यह भी पढ़ें : CG News: अगस्त में बच्चों को मिलेगी लगातार छुट्टियां, 12 अगस्त से शुरू होगा अवकाश का सिलसिला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
