MP News: डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार और 28 लाख के खाते फ्रीज
MP News: बीजेपी विधायक और कारोबारी संजय पाठक की फर्म से करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र से पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया. न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस आरोपियों से ठगी की पूरी रकम और नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.

अलग-अलग खातों में भेजी गई रकम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी. इनमें करेली निवासी अनुज कुर्मी का खाता भी शामिल बताया जा रहा है, जिसमें 4.20 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे. इसके बाद इस रकम को आर्यन, यशवंत और अन्य लोगों के खातों में भेजे जाने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने इसी कड़ी को जोड़ते हुए करेली में कार्रवाई की.
28 लाख रुपये के खाते फ्रीज
पुलिस के मुताबिक, अब तक जांच के दौरान अलग-अलग बैंक खातों में मौजूद करीब 28 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई गई है. साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है.
WhatsApp मैसेज से हुआ था फ्रॉड
मामला कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजय पाठक की फर्म से जुड़ा है. शिकायत के अनुसार, 12 अगस्त को रंगनाथ नगर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया गया था. आरोप है कि ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर WhatsApp के जरिए फर्जी संदेश भेजे और कंपनी के अकाउंटेंट को निर्देश देकर अलग-अलग खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए.
मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू की थी. शुरुआती कार्रवाई में करीब 16 लाख रुपये की रकम होल्ड कराई गई थी. अब करेली से चार आरोपियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल डाक विभाग की नई सुविधा, घर बैठे बुक होगा Speed Post और Parcel
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
