Sidhi News: ओडिशा पुलिस से आरोपी छुड़ाने वाला कुंवर प्रताप सिंह प्रयागराज से गिरफ्तार, ‘जंगी ऐप’ से रची गई थी पूरी साजिश

Sidhi News: ओडिशा पुलिस से आरोपी छुड़ाने वाला कुंवर प्रताप सिंह प्रयागराज से गिरफ्तार, 'जंगी ऐप' से रची गई थी पूरी साजिश

Sidhi News: ओडिशा पुलिस से आरोपी छुड़ाने वाला कुंवर प्रताप सिंह प्रयागराज से गिरफ्तार, ‘जंगी ऐप’ से रची गई थी पूरी साजिश

Sidhi News: ओडिशा पुलिस की कस्टडी से एनडीपीएस (NDPS) मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने की दुस्साहसिक वारदात में सीधी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में शामिल रीवा निवासी आरोपी कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह को उसके प्रयागराज स्थित पुराने ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है. आईजी द्वारा उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

37 पुलिसकर्मियों की टीमों ने दी दबिश

सीधी एसपी संतोष कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के बाद से ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 37 से अधिक पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें गठित की गई थीं. ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं. इसी घेराबंदी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस की टीम कुंवर प्रताप सिंह तक पहुंचने और उसे दबोचने में कामयाब रही.

‘जंगी ऐप‘ से की गई थी सीक्रेट कॉलिंग और प्लानिंग

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने संपर्क साधने के वास्ते सुरक्षित एन्क्रिप्टेड ‘जंगी ऐप’ (Jangi App) का इस्तेमाल किया था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात उसे ‘जंगी ऐप’ पर ही मैसेज और कॉल कर बुलाया गया था, जिसके बाद शहडोल पहुंचने पर छुहिया घाटी में नाकेबंदी कर हमला करने की योजना समझाई गई थी.

AK-47 से लैस ओडिशा पुलिस पर किया था हमला

उल्लेखनीय है कि ओडिशा पुलिस की 8 सदस्यीय टीम AK-47 और पिस्टल जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला अदालत ले जा रही थी. उसी दौरान छुहिया घाटी में कई गाड़ियों में आए नकाबपोश हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरकर मारपीट और फायरिंग करते हुए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया था.

मास्टरमाइंड और मुखबिर की तलाश में छापेमारी जारी

पूछताछ में कुंवर प्रताप सिंह ने कुलदीप ओझा, संजय पटेल, संग्राम सिंह सहित करीब एक दर्जन से अधिक साथियों के नाम कबूले हैं. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ओडिशा पुलिस की मूवमेंट की सटीक जानकारी हमलावरों तक किसने पहुंचाई और इस पूरे कांड का मुख्य मास्टरमाइंड कौन था. फरार अन्य सह-आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में गांधी जयंती पर NSUI का विशेष अभियान, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने ‘गांधी संकल्प पेटी’ में दर्ज कीं 40 से अधिक शिकायतें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें