Sidhi News: सीधी में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का आंदोलन, सीएम हेल्पलाइन के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्थित अमिलई गांव में खराब सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है. बुनियादी सुविधा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

29 सितंबर से अनशन पर बैठीं बुजुर्ग महिला
सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव की बुजुर्ग महिला चुनकी सेन 29 सितंबर से लगातार भूख हड़ताल पर बैठी हैं. लगातार अनशन के कारण शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. बुजुर्ग महिला के समर्थन में गांव के लगभग 10 अन्य ग्रामीण भी क्रमिक भूख हड़ताल कर आंदोलन को गति दे रहे हैं.

कीचड़ के कारण ठप पड़ा आवागमन
ग्रामीणों के अनुसार चुनकी सेन के घर से कासीनाथ बैस के घर तक जाने वाला यह मार्ग सरकारी हैंडपंप तक पहुंचता है. बारिश के दौरान जलभराव और भारी कीचड़ होने से बच्चों का स्कूल जाना, मवेशियों को ले जाना और पीने के पानी के लिए हैंडपंप तक पहुंचना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
बुजुर्ग महिला की सेहत बिगड़ने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि कई बार शिकायत करने और सीएम हेल्पलाइन में आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए जब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.
जल्द कार्रवाई का भरोसा
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है. मार्ग में अतिक्रमण की शिकायतों पर संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं. तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही सड़क की समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के 5 वार्डों में दूषित पेयजल से नाराजगी, कमिश्नर बंगले के सामने सीताराम संकीर्तन कर जताया विरोध
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










