CG News: सावन के तीसरे सोमवार पर धमतरी में शिवभक्ति का रंग, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़
CG News: सावन के तीसरे सोमवार को धमतरी के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. प्राचीन रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु कतार में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए. धमतरी के साथ रायपुर, दुर्ग, राजिम और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे.

बोल बम कांवड़ यात्रा में दिखा उत्साह
धमतरी में पिछले करीब 36 वर्षों से जारी बोल बम कांवड़ यात्रा भी सावन के तीसरे सोमवार को निकाली गई. हल्की बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ. भक्तों ने महानदी से पवित्र जल भरा और सबसे पहले रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद कांवड़ यात्रा शहर की ओर रवाना हुई. करीब 10 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान कांवड़िए रास्ते में आने वाले अलग-अलग शिवालयों में पहुंचे और भगवान शिव को जल अर्पित किया. पूरे मार्ग में बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया.
बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति
हल्की बारिश के बावजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी. बड़ी संख्या में भक्त पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए. सावन के तीसरे सोमवार पर धमतरी में जगह-जगह भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा, कांवड़ यात्रा का समापन इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ. यहां कांवड़ियों ने महानदी से लाए जल से भगवान शिव का अभिषेक किया. सावन के तीसरे सोमवार पर धमतरी के शिवालयों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ यात्रा ने शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर बदले नियम, गोल्डन आवर में इलाज के लिए सख्त इमरजेंसी गाइडलाइन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
