MP News: सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का विवाद फिर कोर्ट पहुंचा, 25 अगस्त को अगली सुनवाई

MP News: सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का विवाद फिर कोर्ट पहुंचा, 25 अगस्त को अगली सुनवाई

MP News: सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का विवाद फिर कोर्ट पहुंचा, 25 अगस्त को अगली सुनवाई

MP News: सिंधिया राजपरिवार की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार किया गया राजीनामा एक बार फिर कानूनी अड़चनों में फंस गया है. सोमवार 17 अगस्त को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में संपत्ति विवाद से जुड़े समझौते पर सुनवाई हुई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना ने समझौते पर आपत्ति जताई है. अब इस आपत्ति को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे की ओर से जवाब कोर्ट में पेश किए गए हैं.

प्रतिमा देवी ने मांगा समझौते में हक

सिंधिया परिवार की पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है. वसुंधरा राजे, उषा राजे और यशोधरा राजे ने संपत्ति में अपने हिस्से को लेकर सिविल सूट दायर किया था. बाद में परिवार के पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता तैयार कर अदालत में पेश किया गया. इसी दौरान प्रतिमा देवी ने अदालत में आवेदन देकर मामले में दोबारा शामिल होने और समझौते में अपने हिस्से पर विचार करने की मांग की.

पहले एकपक्षीय घोषित हुई थीं

मामले की पिछली कार्यवाही में दिवंगत पद्मावती राजे की दोनों बेटियों कनिका देवी सिंह और प्रतिमा देवी राना को अदालत ने अनुपस्थित रहने के कारण एकपक्षीय यानी एक्स पार्टी घोषित कर दिया था. हालांकि समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद प्रतिमा देवी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई. उनका कहना है कि पद्मावती राजे भी संपत्ति में हिस्सेदार थीं, इसलिए उनके उत्तराधिकारियों के अधिकार पर भी विचार किया जाना चाहिए.

सिंधिया परिवार की ओर से जवाब

17 अगस्त की सुनवाई में ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे की ओर से जवाबी आवेदन अदालत में पेश किए गए. जवाब में वसुंधरा और यशोधरा राजे की ओर से कहा गया कि जब प्रतिमा देवी ने पहले समझौते पर सहमति जताई थी और खुद को प्रक्रिया से बाहर रखा था, तो अब आपत्ति उठाने का क्या आधार है. जवाब में प्रतिमा देवी के खिलाफ क्रिमिनल प्रोसिडिंग चलाने की बात भी कही गई है. हालांकि इन आरोपों पर अंतिम निर्णय अदालत की आगे की सुनवाई में होगा.

25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सोमवार को प्रतिमा देवी की ओर से उनकी बेटी शिवांगी देवी अपने पति के साथ ग्वालियर कोर्ट पहुंचीं. अदालत ने सोमवार को पेश किए गए जवाबी आवेदनों पर सुनवाई की और मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 अगस्त 2026 निर्धारित की है. अब अगली सुनवाई में प्रतिमा देवी की आपत्ति, समझौते की वैधता और संपत्ति में उत्तराधिकार से जुड़े दावों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी.

यह भी पढ़ें : MP News: महाकाल मंदिर में चप्पल ढूंढने का अनोखा तरीका, ChatGPT ने हजारों जोड़ों में खोज निकाली क्लॉग्स

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें