CG News: जशपुर के सिटोंगा में नागपंचमी पर अनोखी परंपरा, नाग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
CG News: जशपुरनगर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम सिटोंगा में नागपंचमी के अवसर पर वर्षों पुरानी नाग दरबार सजाने की परंपरा निभाई गई. सोमवार को गांव के नाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर में नाग और नागिन की मानव रूप में मूर्तियां स्थापित हैं, जिन्हें लेकर ग्रामीणों में विशेष धार्मिक आस्था है.
नागदेव के सवार होने की मान्यता
मंदिर के पुजारी लहरू बाबा के अनुसार, मंदिर में स्थापित नाग और नागिन की मूर्तियां बांकी और श्री नामक भाई-बहन की मानी जाती हैं. स्थानीय मान्यता के अनुसार नाग दरबार के दौरान कुछ श्रद्धालुओं पर नागदेव सवार होते हैं. इसके बाद वे जमीन पर लोटकर सांप की तरह हरकत करते हैं. इस अनोखी धार्मिक परंपरा को देखने जशपुर शहर सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग सिटोंगा पहुंचे.

बावड़ी से जुड़ी है खास मान्यता
सिटोंगा के नाग मंदिर के पीछे स्थित बावड़ी को जिले की प्रमुख नदियों बांकी और श्री का उद्गम स्थल माना जाता है. मान्यता के अनुसार इसी स्थान से दोनों नदियां अलग-अलग दिशाओं में बहती हैं. यही वजह है कि यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक और स्थानीय सांस्कृतिक दृष्टि से भी खास माना जाता है.
दो दिशाओं में बहती हैं नदियां
बांकी नदी दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर बहती है और जशपुर शहर से होकर आगे जाती है. वहीं श्री नदी उत्तर से दक्षिण दिशा में बहते हुए दुलदुला और कुनकुरी क्षेत्र से होकर आगे बढ़ती है. दोनों नदियों से जुड़ी स्थानीय मान्यताओं के कारण सिटोंगा का नाग मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है.
सुख समृद्धि की कामना
नागपंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए. श्रद्धालुओं ने नागदेवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूरे दिन मंदिर परिसर में आस्था और धार्मिक माहौल बना रहा, वहीं नाग दरबार की परंपरा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही.
यह भी पढ़ें : CG News: बगिया में CM साय का अलग अंदाज, खेत में की बियासी, दृष्टिबाधित छात्रा को मिला लैपटॉप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
