CG News: रायपुर में बनेंगी नई फोरलेन सड़कें, 300 करोड़ से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

CG News: रायपुर में बनेंगी नई फोरलेन सड़कें, 300 करोड़ से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

CG News: रायपुर में बनेंगी नई फोरलेन सड़कें, 300 करोड़ से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

CG News: राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट तैयार किए हैं. शहर के अलग-अलग हिस्सों में नई फोरलेन सड़कें और बायपास रोड बनाए जाने की योजना है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य बढ़ती आबादी और आने वाले समय की यातायात जरूरतों के हिसाब से सड़क नेटवर्क को मजबूत करना है.

Four Lane Road in raipur

मोवा से सेरीखेड़ी तक बनेगी फोरलेन

प्रस्तावित योजना के तहत मोवा से सेरीखेड़ी के बीच करीब 7 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इसके अलावा लाभांडी से कचना होते हुए सड्डू तक करीब 5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क प्रस्तावित है, जिसकी लागत भी करीब 100 करोड़ रुपए बताई गई है, तीसरे बड़े प्रोजेक्ट में चंदनीडीह से सरोना और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक बायपास रोड बनाने की योजना है. इस सड़क पर भी करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इन वैकल्पिक मार्गों के तैयार होने से शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम करने और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

दो जगह फ्लाईओवर का भी प्रस्ताव

सड़क परियोजनाओं के साथ बंजारी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. वहीं कमलविहार गेट के पास भी फ्लाईओवर की योजना है. दोनों स्थानों पर सर्वे के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार की जाएगी. इन निर्माण कार्यों का फोकस उन इलाकों पर है, जहां आबादी और व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, नई सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं से रायपुर के प्रमुख इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. PWD मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुताबिक, राजधानी में अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ लोगों को बेहतर और सुगम यातायात उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. नई फोरलेन सड़कों के जरिए शहर के मौजूदा ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: वन विभाग में 9 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें