Rewa News: विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की कार सड़क किनारे पड़े मलबे पर चढ़ी, पति-पत्नी दोनों सुरक्षित

Rewa News: विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की कार सड़क किनारे पड़े मलबे पर चढ़ी, पति-पत्नी दोनों सुरक्षित

Rewa News: विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की कार सड़क किनारे पड़े मलबे पर चढ़ी, पति-पत्नी दोनों सुरक्षित

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सड़क किनारे फेंके गए बिल्डिंग के बड़े-बड़े पत्थरों की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ पत्थरों के कारण एक चलती हुई कार सीधे उन पर जा चढ़ी और गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार पति-पत्नी दोनों बाल-बाल बच गए.

हादसे का शिकार हुए प्रोफेसर दम्पति

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार होने वाली कार के मालिक शंकर लाल यादव विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, और घटना के समय उनकी पत्नी कार चला रही थीं जो मॉडल साइंस कॉलेज में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, जो सड़क किनारे लापरवाही से फेंके गए भारी पत्थरों के कारण अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई.

सड़क किनारे मलबे से बढ़ रहा हादसों का खतरा

सड़क किनारे इस तरह बिना किसी सुरक्षा संकेतक के बड़े-बड़े पत्थर और मलबा फेंककर छोड़ देना वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, खासकर रात के समय या कम रोशनी में ऐसे अवरोध दिखाई न देने के कारण बड़े हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है, सड़क सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले और मलबे की व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवालों के बाद जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: खजुराहो सर्किल में दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, छतरपुर बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें