CG News: महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम पर ठगी की कोशिश, साइबर सेल ने शुरू की तकनीकी जांच
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम और उनकी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे ठगने का एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें उनके आधिकारिक WhatsApp अकाउंट के हैक होने की आशंका जताई जा रही है. और साइबर सेल में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है.
![]()
UPI ब्लॉक होने का हवाला देकर मांगी गई रकम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हैकर्स द्वारा मंत्री के नंबर से संपर्क कर यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना बनाया जा रहा है. और अर्जेंट पेमेंट के नाम पर अलग-अलग लोगों से 32 हजार रुपए की मांग की जा रही है. जिससे राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच हड़कंप मच गया है, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ उनके ओएसडी ओम प्रकाश राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट भी हैक होने की सूचना सामने आई है. और सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील
इस मामले में सामने आने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है. और उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि उनके नाम से भेजे जा रहे किसी भी संदिग्ध संदेश या क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर न करें. साथ ही पुलिस ने भी ऐसे मामलों में बिना पुष्टि किए किसी को भी ऑनलाइन भुगतान न करने की सख्त सलाह दी है.
यह भी पढ़ें : CG News: भृत्य, फर्राश और स्वीपर पदों के लिए अब 10वीं पास होना अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










