CG News: 74 हजार शिक्षकों के लिए B.Ed ब्रिज कोर्स का प्रस्ताव, नौकरी के साथ पढ़ाई का मिलेगा मौका
CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे करीब 74 हजार शिक्षकों के लिए B.Ed करने का रास्ता आसान हो सकता है. SCERT की बैठक में सेवारत शिक्षकों के लिए ओपन यूनिवर्सिटी के जरिए B.Ed ब्रिज कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है. अगर यह योजना लागू होती है, तो नौकरी करते हुए शिक्षक अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ा सकेंगे.

ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन कराने की तैयारी
प्रस्तावित ब्रिज कोर्स में पढ़ाई का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन रखने की योजना है. इससे शिक्षकों को नियमित B.Ed की तरह लंबे समय तक कॉलेज या प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद रहने की जरूरत नहीं होगी. फिलहाल इस योजना को लेकर अंतिम प्रक्रिया और नियम तय नहीं हुए हैं, इसलिए इसे अभी प्रस्ताव के स्तर पर ही माना जा रहा है, प्रदेश में पहली से बारहवीं कक्षा तक करीब 1.90 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 74 हजार सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता B.Ed डिग्रीधारी नहीं हैं. नौकरी के साथ दो वर्षीय नियमित B.Ed करना कई शिक्षकों के लिए मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लिए लंबे समय तक कक्षाओं में उपस्थित रहना पड़ता है. विश्वविद्यालयों में सीमित सीटें भी एक बड़ी चुनौती हैं.
146 विकासखंडों में केंद्र बनाने का सुझाव
शिक्षक संगठन ने शिक्षा विभाग, DPI और SCERT को पत्र भेजकर यह कोर्स पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से संचालित करने का सुझाव दिया है. संगठन ने प्रदेश के 146 विकासखंडों में अध्ययन और सुविधा केंद्र बनाने की मांग की है. इसके लिए प्रत्येक केंद्र से पांच सुविधायुक्त हायर सेकेंडरी स्कूलों को जोड़ने और करीब 100 शिक्षकों के नामांकन का सुझाव दिया गया है, प्रस्ताव में शिक्षकों को अध्ययन सामग्री निशुल्क या कम शुल्क पर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है. इसके साथ अवकाश के दौरान 20 दिनों की अनिवार्य संपर्क कक्षाएं आयोजित करने का सुझाव दिया गया है. योजना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलावों से भी जोड़ा जा रहा है और प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद इसे इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की तैयारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में बनेंगी नई फोरलेन सड़कें, 300 करोड़ से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
