MP News: मोहन सरकार ने बदले IAS अफसरों के विभाग, कई जिलों में नए CEO और SDM

MP News: मोहन सरकार ने बदले IAS अफसरों के विभाग, कई जिलों में नए CEO और SDM

MP News: मोहन सरकार ने बदले IAS अफसरों के विभाग, कई जिलों में नए CEO और SDM

MP News: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने IAS अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत 2016 से 2024 बैच तक के कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है. इस फेरबदल में 10 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए हैं, जबकि ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.

Transfer of 12 IAS officers including Additional Chief Secretary of Home  Department in Madhya Pradesh |मप्र में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित 12  आईएएस अधिकारियों का तबादला

ग्वालियर और सतना नगर निगम में भी बदलाव

2018 बैच के अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है. वहीं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का CEO नियुक्त किया गया है. 2019 बैच के डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा के CEO पद से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है. उन्हें CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

इन जिलों में नए CEO जिला पंचायत

नई पदस्थापना के तहत जगदीश कुमार गोमे को सागर, संघ प्रिय को सिंगरौली, नवीन कुमार धुर्वे को देवास, सौम्या आनंद को सीधी, अर्पित गुप्ता को बड़वानी, तनुश्री मीणा को बालाघाट, कार्तिकेय जायसवाल को श्योपुर, विशाल धाकड़ को टीकमगढ़ और ईश्वर्य वर्मा को खंडवा जिला पंचायत CEO बनाया गया है. वहीं धार की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम भेजा गया है.

2016 से 2022 बैच तक बड़े बदलाव

2016 बैच की संजना जैन को अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. 2018 बैच के अक्षय कुमार तेजपाल को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल, ज्योति शर्मा को उप सचिव और अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग बनाया गया है. 2019 बैच की काजल जावला को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल और अनिल कुमार डामोर को उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

2024 बैच के सहायक कलेक्टर बने SDM

प्रशासनिक फेरबदल में 2024 बैच के 9 सहायक कलेक्टरों को SDM की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष कुमार को बीना, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को मझौली, पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर, कुलदीप पटेल को बिछिया, जमादार फरहान इरफान को शाहपुरा, ठाकुर ऋत्विक विजय को बिजावर और नवकीरण कौर को उदयपुरा का SDM बनाया गया है. इसके अलावा श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा पदस्थ किया गया है.

यह भी पढ़ें : MP News: जमीन विवाद और हत्या केस में CSP पर गिरी गाज, CM मोहन यादव ने दिए निलंबन के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें