Rewa News: रीवा में बाढ़ के हालात का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, नुकसान के सर्वे और मुआवजे के निर्देश

Rewa News: रीवा में बाढ़ के हालात का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, नुकसान के सर्वे और मुआवजे के निर्देश

Rewa News: रीवा में बाढ़ के हालात का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, नुकसान के सर्वे और मुआवजे के निर्देश

Rewa News: रीवा में बाढ़ और जलभराव से हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा पहुंचे. उन्होंने रीवा एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. इसके बाद मुख्यमंत्री गुलाब नगर सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और मौके पर जलभराव तथा लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया.

पानी निकासी को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में अभी भी जलभराव है, वहां से पानी जल्द से जल्द निकाला जाए. साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने और हालात पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए.

सीएम ने ली बैठक

घरों और सामान को हुआ नुकसान

बाढ़ के कारण रीवा नगर निगम क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई लोगों के घर प्रभावित हुए हैं. घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का सामान पानी में खराब हो गया. वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन किया जा रहा है.

नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए वे रीवा पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान प्रभावित लोगों के लिए राहत कैंप चलाए गए थे. अब बारिश रुकने और पानी उतरने के बाद कई परिवार वापस अपने घर लौट चुके हैं. जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

किसानों को भी मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहानि और पशुहानि होने पर भी नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी. किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे भी कराया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी संवेदना के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में जलभराव पर सियासत तेज, महापौर ने बताई वजह तो भाजपा ने पूछे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें