CG News: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इनमें 101 सिविल तथा 10 विद्युत और यांत्रिकी शाखा के उप अभियंता शामिल हैं. विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं. तय समय सीमा में ज्वाइन नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी.

अप्रैल 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा

उप अभियंता पदों पर भर्ती के लिए व्यापम की ओर से अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें सिविल शाखा के 118 पद और विद्युत तथा यांत्रिकी शाखा के 10 पद शामिल थे. परीक्षा परिणाम के बाद जुलाई 2025 में विभाग ने मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग भी कराई थी, नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ने के दौरान मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी हुई. 20 अगस्त 2026 को याचिका के निराकरण के बाद उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से कार्रवाई की. 22 अगस्त को प्रथम चरण की अनुशंसित सूची के आधार पर 101 सिविल और 10 विद्युत तथा यांत्रिकी उप अभियंताओं के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए.

CG News

जल जीवन मिशन के कामों को मिलेगी रफ्तार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि नए इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता और ऊर्जा से विभागीय कामों में तेजी आएगी. खासतौर पर जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग को जमीनी स्तर पर अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ मिलेगा.

ज्वाइनिंग के समय दस्तावेज जरूरी

विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना कार्यालय में उपस्थित होते समय सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं. इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थाई जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और सक्षम मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र शामिल है. इसके अलावा तकनीकी योग्यता का मूल प्रमाण पत्र तथा जन्मतिथि के प्रमाण के लिए दसवीं की मूल अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. निर्धारित समय पर ज्वाइनिंग और दस्तावेज सत्यापन पूरा करना सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में CM साय का बड़ा बयान, जांच में दोषी नहीं बचेंगे               

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें